Thursday 25 May 2017

रोटावेटर

रोटावेटर

रोटावेटर स्टील फ्रेम का बना होता है जिस पर रोटरी शाफ्ट ब्लेड के साथ एवं शक्ति स्थानान्तरण प्रणाली गियर बाक्स के साथ जुड़े होते हैं।
इसमें 'L' आकार की तरह के ब्लेड होते हैं जो कार्बन स्टील या मिश्रित स्टील की बनी होती है। पी0टी0ओ0 अक्ष की घुर्णन गति से शक्ति का स्थानान्तरण गियर बाक्स होते हुए ब्लेड को मिलता है। रोटावेटर की सहायता से मिट्टी को ज्यादा भुर-भुरा बनाया जा सकता है। कल्टीवेटर की दो बार की जुताई इसकी एक बार की जुताई के समतुल्य होती है। इससे ट्रैक्टर चालित हल की तुलना में 60 प्रतिशत मजदूर की बचत, 40-50 प्रतिशत संचालन खर्च में बचत तथा उपज में 2-3 प्रतिशत की वृद्धि होती है।
विशिष्ट वर्णन
वजन (किलो ग्राम)   -     280-415
शक्ति (अश्वशक्ति)  -     35 ट्रैक्टर
प्रारम्भिक कीमत (रु0) -    160000/-
संचालन खर्च (रु0/हेक्टेयर)   - 700/-

उपयोग : यह यंत्र सूखे एवं खेत की नर्सरी तैयार करने तथा स्ट्रा एवं हरी खाद को खेत में मिलाने के लिए ज्यादा उपयोगी है।

रोटावेटर

No comments:

Post a Comment

parts of disc harrow (French)

Disc Harrow se compose de différentes parties: Disque Le disque compact et lisse avec des trous carrés dans le centre est générale...