Thursday 25 May 2017

डिस्क हैरो


डिस्क हैरो
ट्रैक्टर चालित डिस्क हैरो में दो डिस्क गैंग होते हैं, जो एक दूसरे के पीछे होते हैं। आगे वाला गैंग मिट्टी को बाहर फेकता है तथा पीछे वाला गैंग मिट्टी को अन्दर की तरफ फेंकता हैं। इसलिए थोड़ी भी जमीन इस हैरो से बिना कटे नहीं बचती है। इस यंत्र का ढ़ाँचा बहुत ही मजबूत होता है। इसका डिस्क दो गैंगो एवं थ्री प्वाइन्ट लिंकेज के साथ व्यवस्थित होता है। इस हैरो से जब बगीचे की जुताई करते हैं तो यह मिट्टी बाहर एवं अन्दर फेंकता है जिससे मिट्टी पेड़ से दूर जाकर गिरती है। खरपतवार वाले खेत की जुताई, नोचेज डिस्क वाले हैरो से कर सकते हैं। पशुचालित कल्टीवेटर की तुलना में इस यंत्र से 40 प्रतिशत मजदूर की बचत, 54 प्रतिशत संचालन खर्च में बचत तथा उपज में 2-3 प्रतिशत की वृद्धि होती है।

डिस्क हैरो
डिस्क हैरो
उपयोग: यह द्वितीय भूपरिष्करण यंत्र है जो विशेष रूप से बगीचों की जुताई के लिए उपयुक्त है। इससे मिट्टी दोनों तरफ फेकी जाती है, क्योंकि इसकी डिस्क एक दूसरे के विपरीत होती हैं।

No comments:

Post a Comment

parts of disc harrow (French)

Disc Harrow se compose de différentes parties: Disque Le disque compact et lisse avec des trous carrés dans le centre est générale...