Thursday 25 May 2017

स्प्रिंग टाइन कल्टीवेटर


स्प्रिंग टाइन  कल्टीवेटर
स्प्रींग  टाइन  कल्टीवेटर  में  फ्रेम, टाइन, रिवर्सिबल शावेल, खिंचने वाली प्रणाली, भारी कार्य करने वाला स्प्रिींग इत्यादि भाग होते हैं। स्प्रींग का कार्य टाइन को चलते समय कठोर-वस्तु एवं पत्थर से बचाना है। शावेल हीट ट्रिटेड स्टील का बना होता है। यह कल्टीवेटर माउन्टेड टाइप होता हैं जो ट्रैक्टर के हाइड्रोलिक प्रणाली द्वारा नियंत्रित होता है। यह यंत्र पशु चालित कल्टीवेटर (डोरा) की तुलना में 50 प्रतिशत मजदूरी की बचत तथा 30-35 प्रतिशत संचालन खर्च में बचत करती है।
विशिष्ट वर्णन
अश्व शक्ति  -     35, ट्रैक्टर
टाइन की संखया     -     9-13 (प्रत्येक टाइन के साथ दो स्प्रिींग)
यंत्र की चौड़ाई (से.मी.)-     210-300
गहराई (से.मी.)      -     14-17
क्षमता (हे./घंटा)     -     0.35-0.5
शावेल का प्रकार     -     रिवर्सिबल शू टाइप
वजन (कि.ग्रा.)      -     120-300

उपयोग: इसका मुख्य कार्य सूखा या गीला नर्सरी बेड तैयार करने एवं चौड़ी कतार में निकाई-गुड़ाई करने तथा कादो करने में भी इसका प्रयोग करते हैं।
स्प्रिंग टाइन कल्टीवेटर

No comments:

Post a Comment

parts of disc harrow (French)

Disc Harrow se compose de différentes parties: Disque Le disque compact et lisse avec des trous carrés dans le centre est générale...